बसंत कोकिला
1*
चित का चोर
करे कुँज विहार
चोला बासंती!!
2*
खिला यौवन
उन्माद युक्त वायु
बसंत ऋतु!!
3*
गया बसंत
इन्तजार के चिह्न
दिखे पत्तों पर!!
4*
पीताभ तन
बसंत उपवन
हाथों में हाथ!!
5*
बासंती छटा
है प्रिय बिन सूनी
सुुुदूर कंंत!!
6*
गान कोकिला
पायल की झंकार
आई दुल्हन!!
7*
कोयल कूक
उठी हिय में हूक
क्यों हुई चूक!!
8*
काली घटायें
बगीचे में कोकिला
प्रेम में लीन!!
9*
छत मुंडेर
कुहू-कुहू करती
वधू कोयल!!
10
कोकिला गाती
रामराज्य का गीत
खोल लें कान!!
11*
चहक रही
बसंत में कोकिला
नीलांबर में!!
डॉ.पूर्णिमा राय,अमृतसर।
7087775713
Loading...
बहुत सुन्दर हाइकू पूर्णिमा जी